भोजपुर पुलिस मुख्तार से करेगी पूछताछ

आरा : सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. लंबू शर्मा, चांद मियां, नईम मिस्त्री, विधायक सुनील पांडेय, वाराणसी जेल में बंद यूपी के डॉन ब्रजेश सिंह के बाद अब पुलिस बाहुबली मुख्तार अंसारी से पूछताछ करने के लिए प्रयास में है. सूत्रों की मानें, तो शनिवार को भोजपुर […]

आरा : सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. लंबू शर्मा, चांद मियां, नईम मिस्त्री, विधायक सुनील पांडेय, वाराणसी जेल में बंद यूपी के डॉन ब्रजेश सिंह के बाद अब पुलिस बाहुबली मुख्तार अंसारी से पूछताछ करने के लिए प्रयास में है.
सूत्रों की मानें, तो शनिवार को भोजपुर पुलिस की एक टीम यूपी के लिए रवाना हो गयी है, जो गुपचुप तरीके से यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी से पूछताछ कर सकती है. सूत्रों की मानें, तो बाहुबली मुख्तार अंसारी के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट भी लगाया जा सकता है, ताकि सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट कांड पर से पूछताछ के बाद परदा हटाया जा सके.
सूत्रों का कहना है कि मुख्तार अंसारी इस केस में अंतिम कड़ी होंगे, जो इस कांड का खुलासा कर सकते हैं. बहरहाल, पुलिस इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >