56% मतदाताओं ने डाले वोट

आरा : ताजगी और जोश से लबरेज वोटरों ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों को वोट कर अपनी बारी साधी. बिहार विधानसभा चुनाव में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए यहां 56 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया. बड़हरा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर […]

आरा : ताजगी और जोश से लबरेज वोटरों ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों को वोट कर अपनी बारी साधी. बिहार विधानसभा चुनाव में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए यहां 56 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया.

बड़हरा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन काफी सजग रहा. हर बूथों पर लगभग एक-एक घंटे के बाद पेट्रोलिंग कर रहे अधिकारी असामाजिक तत्वों को खदेड़ते दिखे. प्रशासन की चौकसी और सक्रियता के कारण वोकस वोट नहीं पड़े. बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

इनके भाग्य का फैसला अब आठ नवंबर को होनेवाला है. क्षेत्र के 278 पोलिंग बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती से वोटरों ने सुरक्षित माहौल का एहसास किया. क्षेत्र के ख्वासपुर, एकौना, बड़हरा, बलुआ, सलेमपुर, सरैया, बभनगांवा, मटुकपुर, बबुरा, चातर सहित सभी पंचायतों में सुबह से ही वोटरों की गहमागहमी रही. सुबह 11 बजे तक वोट का प्रतिशत काफी अच्छा रहा,

लेकिन 11 बजे के बाद से दो बजे तक वोट का प्रतिशत धीमा रहा. हालांकि दो बजे के बाद से पांच बजे तक वोटरों का हुजूम पुन: मतदान केंद्रों पर उमड़ पड़ा. इनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं की थी. वहीं, युवाओं का उत्साह तो चरम पर था. पहली बार मतदान का प्रयोग करनेवाले युवा वोट करने को लेकर जोश से लबरेज थे.

महिला वोटरों ने दिखाया दम : बड़हरा विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों ने अपना दम दिखाया. जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62 रहा, वहीं महिलाओं का वोट 50 फीसदी रहा. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 284838 मतदाता हैं.

पहले किया मतदान, फिर बनाया खाना : बड़हरा में आधी आबादी पहले अपना कर्तव्य निभाया, फिर जाकर घरों में चूल्हा जलाया. लोकतंत्र के इस महापर्व में शरीक होने के लिए हर गांवों से आधी आबादी की टोली मतदान केंद्रों की तरफ जाती दिखी. लोकतंत्र के इस उत्सव में इनकी भागीदारी जबरदस्त रही. महिलाएं घरों से निकली और बातचीत करते हुए बूथों तक पहुंची.

उनका कहना था कि यह अहम दिन है. ऐसे में थोड़ी चुक उन्हें महंगी पड़ सकती है. गृहिणियाें ने आराम से कतारबद्ध होकर अपना मत डाला. 100 वर्षीय रामाधार ने डाला वोट : मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे वृद्ध रामाधार सिंह अपने परिजनों की मदद से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बने. उन्होंने कहा कि बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देख कर उन्हें अच्छा लगा. लोकसभा चुनाव में भी मतदान किया. इस बार भी कर रहा हूं. अभी आगे भी करने की इच्छा है, लेकिन भगवान की मरजी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >