जनता ने लालू-नीतीश को किया रिजेक्ट : रामविलास पासवान

आरा : राजग लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय के समर्थन में एकवारी उच्च विद्यालय मैदान में केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, हम के स्टार के प्रचारक पवन सिंह एवं हास्य कलाकार आनंद मोहन ने चुनाव सभा किया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं संचालन लोजपा जिलाध्यक्ष […]

आरा : राजग लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय के समर्थन में एकवारी उच्च विद्यालय मैदान में केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, हम के स्टार के प्रचारक पवन सिंह एवं हास्य कलाकार आनंद मोहन ने चुनाव सभा किया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं संचालन लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए राम विलास पासवान ने कहा कि बिहार में विकास बनाम विनाश की लड़ाई राजग और महागंठबंधन में चल रही है. एक तरफ राजग जहां बिहार के विकास की बात कह रही है. वहीं दूसरी ओर महागंठबंधन जात-पात, अगड़ा-पिछड़ा की बात करती है.

उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस शासन को नीतीश जी बार-बार जंगल राज कहते थे, उसी से सत्ता के लिए गंठबंधन कर लिया. नीतीश और लालू को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है. ये दोनों एक्सपायरी दवा है, जिनकी बिहार की जनता को कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि सुनील पांडेय नेे विधायक रहते जितना क्षेत्र का विकास किया, उतना पांच मंत्री भी मिल कर विकास नहीं कर सकते.

अल्पसंख्यक एनडीए के पक्ष में

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम सभी का साथ सबका विकास की बात करते हैं, अब अल्पसंख्यक समुदाय भी विकास की बात कह राजग के साथ है. दो चरणों में राजग के पक्ष में हुए

मतदान से महागंठबंधन के लोग विचलित हो गये हैं. वहीं सुनील पांडेय ने कहा कि लगभग सभी गांवों को मैंने सड़क और बिजली से जोड़ दिया है. अब नौ जवानों को रोजगार मिले इसकी लड़ाई लड़नी है. वहीं प्रत्याशी गीता पांडेय ने उपस्थित लोगों से विकास के लिए आशीर्वाद मांगा. पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय ने कहा कि तरारी में विकास की गंगा धीमी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >