बखोरापुर से अपहृत युवक बिक्रमगंज में बरामद

आरा : महज 24 घंटे के भीतर बड़हरा पुलिस ने बखोरापुर से अपहृत 30 वर्षीय दलित युवक को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. बड़हरा थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बिक्रमगंज से अपहृत दलित को एक घर से बरामद किया. हालांकि वहां अपहरणकर्ता पुलिस के हाथ नहीं लगे. पुलिस के आने क पहले ही फरार […]

आरा : महज 24 घंटे के भीतर बड़हरा पुलिस ने बखोरापुर से अपहृत 30 वर्षीय दलित युवक को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. बड़हरा थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बिक्रमगंज से अपहृत दलित को एक घर से बरामद किया.

हालांकि वहां अपहरणकर्ता पुलिस के हाथ नहीं लगे. पुलिस के आने क पहले ही फरार हो चुके थे जैसा की बरामद होने के बाद पुलिस के समक्ष बखोरापुर निवासी 30 वर्षीय युवक उमेश कुमार ने बयान दिया.

अपहरण या फिर नाटक : पुलिस के समक्ष बिक्रमगंज से बरामद अपहृत उमेश कुमार ने बताया कि बखोरापुर गांव के ही एक व्यक्ति ने स्कार्पियो रोक कर पहले हालचाल पूछा फिर जबरन गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद बिक्रमगंज की ओर ले गये फिर गाड़ी में ही मोबाइल से परिजनों से बात करने को कहा,
तब मैंने घरवालों को बताया कि मेरा अपहरण हो गया है. उसके बाद दुबारा बिक्रमगंज स्थित एक घर में ले जाकर फिर फोन कराया, जिस तरह से अपहृत उमेश कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है. उसको लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. बखोरापुर सहित बड़हरा प्रखंड में ऐसी चर्चा है कि राजनीतिक रंग के लिए ऐसा अपहरण की बात सामने आयी है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बिक्रमगंज से बरामद और टावर मिल रहा था महाराजा हाता : नाटकीय अपहरण का मामला पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा पुलिस अपहरण के मामले को सुलझाने के लिए रात भर लगी रही. पुलिस को तब और ज्यादा हैरानी हुई जब अपहृत दीनानाथ राम के पुत्र उमेश कुमार के मोबाइल का टावर लोकेशन मिल रहा था महाराजा हाता.
रात भर परेशान बड़हरा पुलिस ने महाराजा हाता स्थित एक गली के लॉज में छापा मारा, जहां मोबाइल का टावर लोकेशन थोड़ी ही देर बाद गायब हो गया. हालांकि अपहृत युवक का कहना है कि बिक्रमगंज से मोबाइल पर बातचीत अपहरणकर्ताओं ने घर करने को कहा था, जो पुलिस के लिए जांच का प्रश्न है. बहरहाल बड़हरा थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने अपहरण के मामले का पटाक्षेप होते ही राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >