उपविकास आयुक्त ने कोईलवर प्रखंड में किया औचक निरीक्षण
कोईलवर : प्रखंड मुख्यालय कोईलवर के पदाधिकरियों व कर्मियों के लेट लतिफी व राजधानी से ड्यूटी करने की शिकायत व मंगलवार को प्रभात खबर में छपी खबर के बाद भोजपुर उपविकास आयुक्त इनायत खान ने प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया़
उपविकास आयुक्त दोपहर एक बजे प्रखंड मुख्यालय कोईलवर पहुंची़ जहां उन्होनें प्रखंड विकास पदाधिकारी के चैंबर में पहुंच उपस्थिति पंजी की जांच के बाद अन्य विभागों का निरीक्षण किया़
प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अलावा एक दो कर्मी की उपस्थित रहने पर उनके बारे में जानकारी ली,
जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश कर्मी चुनाव कार्य में लगे हैं या डिपटेशन पर जिला में योगदान दिये है़ं डीडीसी ने इंदिरा आवास सहायक को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कार्यालय पहुंच उपस्थिति दर्ज कराएं. वहीं उपविकास आयुक्त ने प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों व कर्मियों को अक्सर गायब रहने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से संबधित अभियंता को अविलंब मुख्यालय में बायोमैट्रिक पद्धति लगाने का आदेश दिया है,
जिससे कर्मियों के कार्यालय में पहुंचने व निर्धारित समय तक कार्य करने के बाद कार्यालय छोड़ने की भी जानकारी मिल सकेगी़ उपविकास आयुक्त ने मनरेगा, बीआरसी, बीएओ, परियोजना कार्यालय, अंचल, प्रखंड, इंदिरा आवास समेत सभी विभागों के पदाधिकरियों व कर्मियों को गुरुवार से ही बायोमैट्रिक पद्धति से कार्यालय में उपस्थिति व छुट्टी दर्ज कराने का फरमान जारी किया है़
इधर डीडीसी ने कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड छह व नौ में हुए पीसीसी ढलाई कार्य का भी निरीक्षण किया तथा साथ चल रहे नगर पंचायत के कनीय अभिंयता से नगर पंचायत अंतर्गत चल रहे विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली़
