इवीएम तथा वीवीपैट की स्वीप कोषांग ने दी जानकारी

आरा : चुनाव के अवसर पर मतदाताओं को इवीएम तथा वीवीपैट से पूरी तरह अवगत कराने तथा उन्हे शिक्षित करने के उद्देश्य से जिला स्वीप कोषांग के द्वारा आज जिरोमाइल, पटेल बस स्टैंड तथा नवादा चौक पर आम लोगों को इवीएम तथा वीवीपैट द्वारा मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह समझाया गया. नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप […]

आरा : चुनाव के अवसर पर मतदाताओं को इवीएम तथा वीवीपैट से पूरी तरह अवगत कराने तथा उन्हे शिक्षित करने के उद्देश्य से जिला स्वीप कोषांग के द्वारा आज जिरोमाइल, पटेल बस स्टैंड तथा नवादा चौक पर आम लोगों को इवीएम तथा वीवीपैट द्वारा मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह समझाया गया.

नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग शंभू नाथ झा ने बताया की तीन अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे जगजीवन कॉलेज, 01:00 बजे अपराह्न चंदवा मोड तथा अपराह्न 03:00 बजे पकडी चौक पर इवीएम तथा वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जायेगा. एक अक्तूबर को रमना मैदान, समाहरणालय, तथा आरा रेलवे स्टेशन पर प्रशिक्षण दिया गया था. चार अक्तूबर को धरहरा पुल के निकट, कायमनगर तथा सकड्डी चौक पर प्रशिक्षण दिया जायेगा.

यह प्रशिक्षण नौ अक्तूबर तक आरा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दिया जाएगा ताकि मतदाता इवीएम तथा वीवीपैट की प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत हो जाये. साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालायों, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक स्थलाें पर मतदान केंद्रों पर, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित बस स्टैंड रेलवे स्टेशनाें पर इवीएम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >