आरा : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में जिला जज एके झा ने बिहिया थाना अंतर्गत बेलवनियां गांव में नौ सितंबर, 2015 को तेजाब हमले में गंभीर रूप से जख्मी ज्योति कुमारी उसके पिता रामेश्वर प्रसाद व मीना देवी को इलाज के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की ओर से एक लाख रुपया अनुग्रह अनुदान दिया.
जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एके झा ने बताया कि तीनों पीडितों को उक्त राशि के चेक राज्य प्राधिकार पटना को भेज दिया गया. वहां से पीड़िता को राशि पहुंचा दी जायेगी. जिला जज श्री झा ने बताया कि पीडि़तों को इलाज के लिए आवश्यकता होने पर और अनुदान राशि दिया जायेगा. पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए पटना से एमएस भेजा गया है. इस मौके पर प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह सब जज राकेश कुमार उपस्थित थे.
