चेकिंग के दौरान एक लाख 10 हजार रुपये हुए बरामद

आरा : आदर्श आचार संहिता को लेकर चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत नवादा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक से एक लाख दस हजार बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पैसे की जांच के लिए एक […]

आरा : आदर्श आचार संहिता को लेकर चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत नवादा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक से एक लाख दस हजार बरामद किया है.

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पैसे की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष पीके झा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक के डिक्की से एक लाख 10 हजार रुपये बरामद हुआ,

जिसके कागजात दोनो लोगों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. फिलहाल पैसा को जब्त कर टीम के जिम्मे सौंप दिया गया. इस मौके पर रवींद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >