आरा : तरारी के विधायक सुनील पांडेय को लोजपा पार्टी ने टिकट नहीं दिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद आर के सिंह दागी छवी वाले विधायक सुनील पांडेय को टिकट देने के लिए पक्ष में नही थे.
सांसद आर के सिंह के विरोध की वजह से सुनील पांडेय का टिकट लोजपा से कट गया, लेकिन लोजपा पार्टी सुप्रीमों ने इतना जरूर किया कि विधायक सुनील पांडेय की जगह उनकी पत्नी गीता पांडेय को टिकट दे दिया. तरारी से गीता पांडेय लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी.
सूत्रों के अनुसार सांसद के भारी विरोध के कारण सुनील पांडेय को टिकट देने का फैसला लोजपा सुप्रीमों को बदलना पड़ा. सांसद आर के सिंह के करीबियों को कहना था कि भाजपा एक स्वच्छ छवी वाली पार्टी है और वह ऐसे किसी दागी उम्मीदवार को टिकट देने का विरोध करेंगे. हालांकि इस संबंध में कोई खुल कर नहीं बोल रहा है.
इधर सुनील पांडेय व उनके समर्थक इस बात से निराश है कि सांसद ने उनका विरोध किया. आज देंगे जदयू के तरारी विधायक सुनील पांडेय इस्तीफा : जदयू के तरारी विधायक सुनील पांडेय शुक्रवार को इस्तीफा देकर लोजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले है.
उनके नजदिकियों का कहना है कि जदयू के दोरंगी नीतियों से परेशान विधायक सुनील पांडेय शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजवा देंगे. फिलवक्त विधायक सुनील पांडेय सासाराम जेल में बंद है. लोजपा के टिकट पर विधायक की पत्नी गीता पांडेय होंगी तरारी से उम्मीदवार
