चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पेशेवर चोर गिरफ्तार

संवाददाता : ब्रह्मपुर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुपति दास के डेरा से एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया. वहीं, एक युवक भागने में कामयाब रहा़ थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो युवकों की मोटरसाइकिल जांच के लिए […]

संवाददाता : ब्रह्मपुर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुपति दास के डेरा से एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया.

वहीं, एक युवक भागने में कामयाब रहा़ थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो युवकों की मोटरसाइकिल जांच के लिए रोकी गयीं.

इसमें एक रमेश यादव भागने में कामयाब रहा. लेकिन, एक युवक प्रेम यादव को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने जब कागजात की मांग की, तो उसने गाड़ी को चोरी का बताया एवं रमेश यादव के साथ मिल कर गाड़ियों को चुराने में अपनी संलिप्तता जाहिर की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >