यूपी के डॉन ब्रजेश सिंह के आने से पहले शागिर्दों ने ली शहर में शरण!

आरा : चर्चित सिविल कोर्ट बम बलास्ट कांड में यूपी के डॉन और वाराणसी जेल में बंद अंडर वर्ल्ड सरगना ब्रजेश सिंह के गुरुवार को आरा लाने की संभावना है ताकि पुलिस पूछताछ कर सके. लेकिन ब्रजेश सिंह के आरा आने से पूर्व ही उसके दर्जनों सार्गिदों शहर में पहुंच चुके हैं. जैसा कि अपराध […]

आरा : चर्चित सिविल कोर्ट बम बलास्ट कांड में यूपी के डॉन और वाराणसी जेल में बंद अंडर वर्ल्ड सरगना ब्रजेश सिंह के गुरुवार को आरा लाने की संभावना है ताकि पुलिस पूछताछ कर सके. लेकिन ब्रजेश सिंह के आरा आने से पूर्व ही उसके दर्जनों सार्गिदों शहर में पहुंच चुके हैं. जैसा कि अपराध जगत में इसकी चर्चा है. लगभग कई दर्जन से ज्यादा ब्रजेश सिंह के नजदीक रहने वाले तथा उसके सपोर्टर आरा में अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं.
ताकि पूछताछ के समय लाने के दौरान उनके साथ बीच रास्ते में कोई अनहोनी न हो सके. सीआइडी की खुफिया टीम के पास भी इसकी रिपोर्ट होने की चर्चा है. बहरहाल गुरुवार तक भोजपुर पुलिस ब्रजेश सिंह को प्रोडक्शन वारंट के तहत आरा ला सकती है. आपको बतादे कि सिविल कोर्ट बम बलास्ट धमाके में ब्रजेश सिंह 10 वां अप्राथमिक अभियुक्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >