पटना-आरा मुख्य मार्ग पर टायर जला कर किया गया प्रदर्शन

आरा : नगर थाना क्षेत्र के रघुटोला में घर के आगे खेल रहे आठ साल के बच्चे विशाल का पहले तो अपहरण कर लिया गया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर गांव के आहर के सामने फेंक दिया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, तो वह पड़ा हुआ था. इस घटना से […]

आरा : नगर थाना क्षेत्र के रघुटोला में घर के आगे खेल रहे आठ साल के बच्चे विशाल का पहले तो अपहरण कर लिया गया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर गांव के आहर के सामने फेंक दिया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे, तो वह पड़ा हुआ था. इस घटना से गुस्साये परिजनों ने धरहरा के समीप आरा – पटना मुख्य मार्ग पर टायर जला कर जम कर प्रदर्शन किया. सड़क जाम की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही आरा बीडीओ हिमानी प्रिया, सदर एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों को समझाया. परिजन मनाने को तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी सजग नहीं हुई, अन्यथा यह घटना नहीं घटती. बाद में एसडीपीओ अनिल कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार तथा थानाध्यक्ष सत्येंद्र शाही ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने.
दिया गया मुआवजा
सड़क जाम कर रहे परिजनों के पास सदर बीडीओ हिमानी प्रिया पहुंचीं और परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि दी गयी.
निर्मम तरीके से की हत्या
रघुटोला निवासी सभा राय के बेटे की हत्या निर्मम तरीके से की गयी है. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान साफ दिखायी दे रहे थे. ऐसा लग रहा था कि हत्या से पूर्व उसे काफी यातनाएं दी गयी थीं.
उसके बाये हाथ की दोनों अंगुलियां काट ली गयी थीं. देखने से प्रतीत होता था कि अंगुली काटने में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया होगा. शरीर पर भी कई जगह दाग था. जैसे करेंट के झटके दिये गये हो, गला घोंटने की भी बात कही जा रही है. बहरहाल, यह तो तभी पता चलेगा जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयेगी.
पूर्व की दुश्मनी में हत्या
मृतक विशाल के पिता सभा राय का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. ऐसी आशंका परिजनों ने जतायी कि गांव के ही लोगों ने राहुल की हत्या कर दी होगी. नगर थाने में रघुटोला के ही छह लोगों के खिलाफ पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >