बहादुर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार

आरा : 18 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के कुछ ही देर बाद ही गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने ही रंभा देवी एवं पुष्पा देवी को गोली मार दी थी. इसमें घटनास्थल पर ही रंभा देवी की मौत हो गयी थी, जबकि पुष्पा देवी […]

आरा : 18 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के कुछ ही देर बाद ही गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने ही रंभा देवी एवं पुष्पा देवी को गोली मार दी थी.
इसमें घटनास्थल पर ही रंभा देवी की मौत हो गयी थी, जबकि पुष्पा देवी गोली लगने से जख्मी हो गये थी. इसके बाद से उमेश राय, बबन राय समेत सात आरोपित फरार हो गये थे. पूरे घटनाक्रम की मॉनीटरिंग नये एसडीपीओ संजय कुमार कर रहे थे.
सोमवार को गड़हनी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बहोरनपुर गांव में दो मुख्य आरोपित उमेश राय व बबन राय छुपे हैं. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा, जबकि पांच आरोपित अब भी फरार हैं.
आरोपितों ने हत्या की बात स्वीकारी: सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बबन राय व उमेश राय को गड़हनी थाने की पुलिस ने बहोरनपुर ओपी पुलिस के सहयोग से धर दबोचा है.
दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध में स्वीकार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस के सामने उमेश राय व बबन राय को रंभा देवी की हत्या किये जाने का तनिक भी अफसोस नहीं है. उन्होंने पुलिस के सामने स्वीकारा की 10 वर्ष पूर्व उनके दादा की हत्या पट्टीदार धर्मेद्र राय ने गोली मार कर दी थी, जिसका बदला उन्होंने लिया है.
इधर, सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी, जिसमें गड़हनी के थानाध्यक्ष राजू कुमार व बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष को शामिल किया गया था. जल्द ही अन्य अभियुक्त भी पकड़े जायेंगे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >