आरा : डीएम समाहरणालय के समक्ष बेएसा के बैनर तले कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वें दिन भी जारी रहा. हड़ताल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिकांत एवं जिला सचिव अनामिका सिन्हा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार में कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई हो रही है.
न्याय और विकास की मांग करनेवाले लोगों को सरकार प्रताड़ित कर रही है. कंप्यूटर प्रशिक्षित कार्यपालक सहायकों के श्रम का लगातार शोषण हो रहा है. प्रधान सचिव द्वारा सहायकों में फुट भी डाला जा रहा है, लेकिन उनके मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों नहीं मानी जायेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा. मंच संचालन दीपक कुमार ने किया.
कार्यपालक सहायकों में मुख्यमंत्री को त्रहिमाम पत्र लिख कर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को समाप्त करने की मांग की. उन्होंने राज्य पाल, प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, चुनाव आयुक्त और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के निदेशक को पत्र लिख कर हस्तक्षेप करने की मांग की. सभा को मदन मोहन प्रसाद, उमेश कुमार सुमन, दीपक कुमार, संजीव कुमार, ऋषिकेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, गुड्डू कुमार, संदीप कुमार, सुमन कुमार ने संबोधित किया.
