एसपीजी व प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

आरा भोजपुर की धरती पर प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी मंगलवार को रमना मैदान में आयेंगे और शिलान्यास के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर एसपीजी, एनएसजी व स्थानीय प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर पूर्वाभ्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली […]

आरा

भोजपुर की धरती पर प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी मंगलवार को रमना मैदान में आयेंगे और शिलान्यास के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर एसपीजी, एनएसजी व स्थानीय प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर पूर्वाभ्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है.
सोमवार को एसपीजी, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल किया. मॉक ड्रिल के दौरान कारकेड, बुलेट प्रुफ गाड़ी, जैमर के साथ ड्यूटी पर रहनेवाले अधिकारियों ने जवानों के साथ पूर्वाभ्यास किया. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती का खाका तैयार कर सोमवार से ही ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया. रोहतास, कैमूर, पटना सहित बिहार के कई जिलों से पुलिस टीम यहां पहुंच गयी है. इसके अलावा सीआरपीएफ की 10 कंपनी को भी लगाया गया है.
फाइव लेयर सुरक्षा से गुजरना होगा कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने फाइव लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की है. चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री रमना मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सीआरपीएफ की 10 कंपनियां, रैपीडेक्स फोर्स, जिला पुलिस बल के जवान ड्यूटी में तैनात रहेंगे. इसके अलावा तीन हजार पुलिस बलों को भी लगाया गया है. रात भर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का पहरा रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >