नीतीश व लालू पद के महत्वाकांक्षी : गिरिराज

आरा :सूबे की सरकार में जीडीपी का दर नीचे आ गया है, अपराध का ग्राफ ऊपर बढ़ा है़ कृषि का विकास थम गया है और प्रति व्यक्ति आय घट गयी है़ बिहार में पुन: जंगल राज छाने लगा है, जिसे जंगल राज टू कहने में कोई गलती नहीं होगी़ उक्त बातें एनडीए के परिवर्तन यात्र […]

आरा :सूबे की सरकार में जीडीपी का दर नीचे आ गया है, अपराध का ग्राफ ऊपर बढ़ा है़ कृषि का विकास थम गया है और प्रति व्यक्ति आय घट गयी है़ बिहार में पुन: जंगल राज छाने लगा है, जिसे जंगल राज टू कहने में कोई गलती नहीं होगी़ उक्त बातें एनडीए के परिवर्तन यात्र के एक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं. एनडीए का परिवर्तन यात्र नियत समय से तीन घंटे देर से पहुंची़, जिसका स्वागत भोजपुर के प्रवेश द्वार कोईलवर में स्थानीय विधायक संजय सिंह टाइगर व जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया़ इस दौरान सैकड़ों के संख्या में दो पहिया वाहन सवार समर्थक परिवर्तन यात्र के साथ-साथ चांदी सभा स्थल तक पहुंचें़

सभा में गिरिराज सिंह, डॉ प्रेम कुमार, संजय टाइगर, सोनाधारी सिंह, सुरेश सिंह को कार्यकर्ताओं ने तलवार व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया़ परिवर्तन यात्र के दौरान चांदी में आयोजित सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि 2005 के पहले लालू जी भय, डर व अराजकता के परिचायक थ़े नीतीश कुमार अब पद लोलुपता व महत्वाकांक्षा के पर्याय बन गये हैं. बिहार की पहचान गौतम बुद्घ, महावीर, राजेंद्र प्रसाद व जयप्रकाश नारायण से है ना कि लालू यादव व नीतीश के नापाक महागंठबंधन से है़ लालू व नीतीश कभी भी बिहार के अस्मिता नहीं बन सकत़े वहीं पीरो पहुंचने पर पड़ाव मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि बिहार में विकास का ढिंढोरा पीट रहे नीतीश कुमार में अगर हिम्मत है, तो सरकार से भाजपा के अलग होने के बाद अपने ढाई साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करें.

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज बिहार विकास के बदले विनाश के रास्ते पर जा रहा है़ आनेवाले चुनाव में जनता इसका सबक सिखायेगी़ इस मौके पर संदेश विधायक संजय टाइगर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के अगुवाई में जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है, जो 185 के आकड़े को पार कर जायेगा़ इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व मंत्री सोनाधारी सिंह, बलराम सिंह, हरेंद्र पांडेय, राजेंद्र तिवारी, महेश पासवान, रामदयाल महतो, नवीन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >