ब्राउन शूगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

आरा :.नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी इलाके से 21 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ धंधेबाज को पकड़ा गया. उसके निशानदेही पर दीपक पासवान के घर से 50 ग्राम ब्राउन शूगर को पुलिस ने जब्त किया. तीन अभियुक्तों में से महिला समेत दो को धर दबोचा गया. उक्त बातें भोजपुर पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा […]

आरा :.नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी इलाके से 21 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ धंधेबाज को पकड़ा गया. उसके निशानदेही पर दीपक पासवान के घर से 50 ग्राम ब्राउन शूगर को पुलिस ने जब्त किया. तीन अभियुक्तों में से महिला समेत दो को धर दबोचा गया.

उक्त बातें भोजपुर पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. एसपी ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्राउन शूगर की बिक्री गांगी इलाके में की जा रही है. इसके बाद एक टीम गठित कर सोमवार की रात्रि व मंगलवार की सुबह में छापेमारी की गयी. रात्रि पहर की गयी छापेमारी में गौसगंज के राम बाबू माली के पास 21 ग्राम ब्राउन शूगर मिला. उसकी निशानदेही पर टीम द्वारा छापेमारी की गयी. इस दौरान दीपक पासवान के घर से 50 ग्राम ब्राउन शूगर मिला, जबकि दीपक पासवान भागने में सफल रहा.
उसकी बहन गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि पुलिस दीपक पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया है. इस दौरान सदर एसडीपीओ विनोद राउत, नगर थाना कोतवाल सत्येंद्र कुमार साही आदि थे.
पहले से ही पुलिस को थी जानकारी : गांगी इलाके में हेरोइन की कारोबारियों की भनक बहुत पहले से ही पुलिस को थी, जिस इलाके में अवैध हेरोइन का कारोबार बहुत पहले से पनपा हुआ था. कई बार इस क्षेत्र में रेड भी हो चुकी है और कई हेरोइन के कारोबारी पकड़े भी जा चुके हैं.
हेरोइन के माफिया कहे जाने वाले छट्ठ पासवान फिलवक्त मंडल कारा में बंद है. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही मंडल कारा में छापेमारी के दौरान हेरोइन की आठ पुड़िया बरामद की गयी थी. पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा की गठित टीम कई दिनों से हेरोइन कारोबारियों पर सिंकजा कसने की तैयारी कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >