टेंपो ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर में टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार को आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर ही रौंद डाला, जिसके कारण घटना स्थल पर ही 18 वर्षीय उदवंतनगर निवासी रोहित कुमार की मौत हो गयी, जबकि दो जख्मियों को स्थानीय लोग व थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने सदर अस्पताल में भरती कराया. दोनों जख्मियों को […]

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर में टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार को आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर ही रौंद डाला, जिसके कारण घटना स्थल पर ही 18 वर्षीय उदवंतनगर निवासी रोहित कुमार की मौत हो गयी, जबकि दो जख्मियों को स्थानीय लोग व थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने सदर अस्पताल में भरती कराया. दोनों जख्मियों को चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा मोड़ के समीप सासाराम की तरफ जा रही टेंपो ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार को सीधी टक्कर मार दी, इस घटना में इंदल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार लभुआनी निवासी इंद्रजीत सिंह के पुत्र राहुल कुमार तथा करीमन सिंह के पुत्र गोलू कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये.
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >