कैदी वाहन की ठोकर से नाले में गिर कर घायल हुए बाइक सवार

आरा : सोमवार की सुबह तेज गति से आ रही एक कैदी वाहन गाड़ी ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को ऐसा ठोकर मारी की वे नाले में गिर पड़े. चोट लगी सो अलग. स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें नाले से किसी तरह बाहर निकाला गया. सुबह करीब नौ बजे कैदियों से भरा वाहन […]

आरा : सोमवार की सुबह तेज गति से आ रही एक कैदी वाहन गाड़ी ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को ऐसा ठोकर मारी की वे नाले में गिर पड़े. चोट लगी सो अलग. स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें नाले से किसी तरह बाहर निकाला गया.
सुबह करीब नौ बजे कैदियों से भरा वाहन महावीर टोला होते हुए कोर्ट परिसर जा रहा था तभी सड़क के किनारे पकड़ कर जा रहे दो मोटरसाइकिल सवारों ने दूर से नजदीक आती कैदी वाहन को देख हाथ देकर अभी यही कह रहे थे की यह का दादागीरी है इतना वे बोले ही थे कि वे कैदी वाहन के धक्के से नाले में जा गिरे. स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर पुलिसवाले या कैदी वाहन लेकर जा रहे चालक खुद अनियंत्रित वाहन चलाते है और दूसरा यदि ऐसे कर दे तो वे उसे दोषी करार देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >