18 अपराधियों को जिला बदर करने का प्रस्ताव

एसपी ने जिला दंडाधिकारी से की अनुशंसा आरा : जिले के 18 अपराधी जिला बदर होंगे. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने जिला दंडाधिकारी से अनुशंसा की है. इसके साथ ही जिले के 18 अपराधियों के बिहार कंट्रोल ऑफ क्राइम एक्ट 1981 सेक्शन 3(3) के तहत जिला बदर होने का मार्ग प्रशस्त हो […]

एसपी ने जिला दंडाधिकारी से की अनुशंसा
आरा : जिले के 18 अपराधी जिला बदर होंगे. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने जिला दंडाधिकारी से अनुशंसा की है. इसके साथ ही जिले के 18 अपराधियों के बिहार कंट्रोल ऑफ क्राइम एक्ट 1981 सेक्शन 3(3) के तहत जिला बदर होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है.
ये अपराधी फिलहाल जेल के बजाय जेल के बाहर है. विदित हो कि पिछले दिनों बिहार विधानसभा चुनाव 2015 को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने का आदेश दिया था. एसपी के आदेश के आलोक में थानाध्यक्षों ने पुलिस अधीक्षक को उक्त अपराधियों के खिलाफ प्रस्ताव तैयार कर सीसीए 1981 के सेक्शन 3(3) के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी. इसके आलोक में पुलिस अधीक्षक ने उक्त अपराधियों को जिला बदर करने के लिए जिला दंडाधिकारी को प्रस्ताव भेज दिया गया है. अब देखना है कि उक्त अपराधी कब तक जिला बदर किये जाते है.
कौन-कौन अपराधी होंगे जिला बदर : जिला दंडाधिकारी पंकज कुमार पाल द्वारा बिहार कंट्रोल ऑफ क्राइम एक्ट 1981 सेक्शन 3(3) के तहत आदेश पारित करने के बाद जिले के 18 अपराधी जिला बदर कर दिये जायेंगे.
जिला बदर होने वाले अपराधियों में मनीष कुमार, बेचू चौधरी, दिनेश यादव, लाला खां, सजीय रंजन राय, विनय कुमार सिंह, सद्दाम खां, मृत्युंजय मौआर, अरविंद राय, गुड्डू पांडेय, शिवजी बैठा, रंजीत राय, शिवजी बैठा, रंजीत राय, सरोज मौआर, अशोक राय, मृत्युंजय राय, छेदी पासवान, कंचन चौधरी, राजू उर्फ सबीर हुसैन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >