जगदीशपुर : आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच-30 पर जगदीशपुर अमर शहीद गेट के समीप अज्ञात बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार एक की मौत हो गयी. वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जगदीशपुर चिक टोली निवासी पिंटू कुरैशी,राजू कुरैशी, शमीम कुरैशी तथा हैदर कुरैशी बाइक पर सवार होकर घर से पेट्रोल पंप जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बोलेरो से टक्कर हो गयी, जिसमें सभी बाइक सवार जख्मी हो गये.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों को मुशा कुरैशी का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू कुरैशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू कुरैश, शमीम कुरैशी तथा हैदर कुरैशी को बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर जगदीशपुर एसडीओ, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक भी अस्पताल पहुंचे.
वहीं शिक्षाविद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ कन्हैया सिंह भी घटना की सूचना पाकर पीड़ित परिवार से मिल कर गहरी संवेदना प्रकट की तथा 31 जुलाई को जगदीशपुर में होनेवाले पार्टी सम्मेलन में मृतक के परिजनों को सहायतार्थ 51 हजार रुपये का चेक पार्टी की तरफ से देने की घोषणा की.
