चंद माह बाद ही पोल-तार ध्वस्त

बड़हरा : प्रखंड के भुसहुला गांव में विद्युत आपूर्ति को लेकर गत माह लगाये गये पोल-तार गिर क र जमींदोज होने लगा है. गाड़े गये पोलों में से चार पोल-तार समेत वर्षा की शुरुआती दौर में ही ध्वस्त होकर बरबाद हो गया है. बता दें कि गांव में विद्युत सप्लाइ को ले ट्रांसफॉर्मर तक बिजली […]

बड़हरा : प्रखंड के भुसहुला गांव में विद्युत आपूर्ति को लेकर गत माह लगाये गये पोल-तार गिर क र जमींदोज होने लगा है. गाड़े गये पोलों में से चार पोल-तार समेत वर्षा की शुरुआती दौर में ही ध्वस्त होकर बरबाद हो गया है. बता दें कि गांव में विद्युत सप्लाइ को ले ट्रांसफॉर्मर तक बिजली पहुंचा दी गयी थी.
अब इंतजार उपभोक्ताओं के घरों में बिजली की रोशनी पहुंचने की थी. मगर ग्रामीणों के अरमानों पर बरसात की पहली बारिश ने ही पानी फेर दिया, क्योंकि बरसात के साथ ही आनेवाली बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में अब अगले कई महीनों तक पोल-तार दुरुस्त नहीं किया जा सकता. इससे बिजली आपूर्ति में अब देरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >