ऑक्सीजन के अभाव में शब्या खातून की गयी जान, हंगामा

आरा : यह आइएसओ से मान्यता प्राप्त सदर अस्पताल की हकीकत ही है जब इलाज कराने आयी महिला शब्या खातून ने ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. इस बात से खफा होकर मृतका के परिजनों ने सदर अस्पताल में काफी देर तक हो-हंगामा किया. इस हंगामे की वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी […]

आरा : यह आइएसओ से मान्यता प्राप्त सदर अस्पताल की हकीकत ही है जब इलाज कराने आयी महिला शब्या खातून ने ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. इस बात से खफा होकर मृतका के परिजनों ने सदर अस्पताल में काफी देर तक हो-हंगामा किया.
इस हंगामे की वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी शब्या खातून को इलाज के लिए परिजन लाये, तो चिकित्सक ने ऑक्सीजन तत्काल उपलब्ध कराने को कहा.
परिजन ऑक्सीजन के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के कानों में जू तक नहीं रेंगी. लगभग एक घंटे के बाद नवादा मुहल्ले की रहने वाली शब्या खातून ने दम तोड़ दिया. उसके बाद परिजनों के गुस्से का पारा चढ़ गया और वे डॉक्टर चेंबर में जाकर हो-हंगामा करने लगे. जिसके कारण अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >