डीएम ने तीन अपराधियों के खिलाफ लगाया सीसीए

आरा : जिले के कुख्यात तीन अपराध कर्मियों पर जिलाधिकारी ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 12(2) के तहत सीसीए लगाने संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है. डीएम ने सीसीए प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लगाने के साथ ही एप्रुभल को ले एडवाइजरी बोर्ड को इसकी प्रति भेज दी है. […]

आरा : जिले के कुख्यात तीन अपराध कर्मियों पर जिलाधिकारी ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 12(2) के तहत सीसीए लगाने संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है. डीएम ने सीसीए प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लगाने के साथ ही एप्रुभल को ले एडवाइजरी बोर्ड को इसकी प्रति भेज दी है.
विदित हो कि पिछले दिनों जिले के अपराध कर्मी रंजीत यादव (चांदी), प्रित्तम यादव (चांदी) तथा अखिलेश उपाध्याय (ननउर) पर पुलिस अधीक्षक ने सीसीए लगाने को लेकर जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा था. एसपी के भेजे गये प्रस्ताव समीक्षोपरांत जिलाधिकारी ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियमा 1981 की धारा 12 (2) के तहत सीसीए प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए प्रस्ताव की चार-चार प्रति हिंदी और अंगरेजी में गृह विभाग बिहार सरकार को भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >