आरा/कोईलवर : दानापुर रेल मंडल के कुल्हड़िया स्टेशन के पास मेन डाउन लाइन पर अपर इंडिया का इंजन फेल होने से एक घंटा परिचालन बाधित रहा़ मिली जानकारी के अनुसार मुगलसराय-पटना डाउन रेल खंड पर 13134 डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस को कुल्हड़िया स्टेशन पहुंचने से पहले ही इंजन फेल हो गया, जिससे आउटर सिग्नल से पहले ही ट्रेन एक घंटे तक रुकी रही़
इस बीच इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही यात्रा ियों ने कुल्हड़ीया स्टेशन पर हंगामा किया़ मेन लाइन पर एक घंटे तक ट्रेन के रुके रहने से डाउन में कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा़ हालांकि यात्राियों का हंगामा देखते हुए स्टेशन प्रबंधक ने इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल को दी, जिसके बाद भभुआ-पटना डाउन इंटरसिटी का इंजन काट अपर इंडिया को मेन लाइन से हटा कुल्हड़ीया स्टेशन लाया गया, जिसके बाद डाउन लाइन पर परिचालन शुरू कराया जा सका़ इधर, इंजन लगने के बाद भी शाम साढ़े पांच तक अपर इंडिया ट्रेन कुल्हड़िया में खड़ी रही़
