अब मात्र पांच दिन शेष

30 जून तक भरे जाने हैंडीबीटीएल के फॉर्म आरा : डीबीटीएल का फॉर्म भरने से अगर आप वंचित रह गये हों, तो अभी भी आपके पास पांच रोज का समय है. आप जल्द-से-जल्द ऑन लाइन या गैस एजेंसी में जाकर डीबीटीएल का फॉर्म भर सकते हैं. क्योंकि इसकी आखिरी डेट 30 जून तक निर्धारित की […]

30 जून तक भरे जाने हैंडीबीटीएल के फॉर्म
आरा : डीबीटीएल का फॉर्म भरने से अगर आप वंचित रह गये हों, तो अभी भी आपके पास पांच रोज का समय है. आप जल्द-से-जल्द ऑन लाइन या गैस एजेंसी में जाकर डीबीटीएल का फॉर्म भर सकते हैं.
क्योंकि इसकी आखिरी डेट 30 जून तक निर्धारित की गयी है, जिसे में लगभग एक लाख 67 हजार गैस कनेक्शन के उपभोक्ता हैं, जिनमें से लगभग डेढ़ लाख लोगों ने डीबीटीएल का फॉर्म भर दिया है. फिर भी कई लोगों का कहना है कि एलपीजी गैस सब्सिडी का पैसा बैंक खातों में नहीं आ रहा है.
जिले में कुल 17 गैस एजेंसी हैं, जिनमें इंडेन, भारत पेट्रोलियम गैस और एचपी की गैस एजेंसी शामिल है. जिनमें मुख्यालय में छह और अन्य प्रखंडों में 11 एजेंसी हैं, जहां से लोगों को घरेलू गैस मिलता है. डीबीटीएल का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून है, जो महज पांच ही दिन शेष बचा है. डीबीटीएल का फॉर्म नहीं भरने से आपको गैस पर मिलनेवाली सब्सिडी से वंचित रह सकते हैं. आप ऑन लाइन और ऑफ लाइन भी आवेदन जमा कर सकते हैं.
बैंकों में अब भी नहीं जा रहे हैं पैसे
अभी भी ग्राहकों के खातों में सब्सिडी का पैसा नहीं जा रहा है. बैंकों से संपर्क करने पर फॉर्म में की गयी गलती के कारण पैसा नहीं आने की बात कही जा रही है. गैस एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि बैंक में दिये जानेवाले डीबीटीएल का फॉर्म में कई लोगों द्वारा आइएफएससी नंबर नहीं दिया गया है, जिस कारण सब्सिडी का पैसा खातों तक नहीं जा रहा है. इधर एक लाख 50 हजार लोगों द्वारा डीबीटीएल का फॉर्म भर दिया गया है.
जिले में 17 हैंगैस एजेंसियां
जिले में इंडेन गैस एजेंसी पकड़ी, एचपी गैस एजेंसी महावीर टोला, धनवंती गैस एजेंसी करमन टोला, पुष्पा गैस एजेंसी मौला बाग, व्यापारमंडल गांगी, इंडेन बबुरा, इंडेन कोईलवर, गैस एजेंसी सहार, गैस एजेंसी संदेश, गैस एजेंसी पीरो सहित 17 गैस एजेंसी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >