मिठाई लाल की हुई गिरफ्तारी

व्यवसायी हत्याकांड का पुलिस ने किया परदाफाश गाना गाने से मना करना मिठाई लाल उर्फ जितेंद्र कुमार को इतना नागवार गुजरा की अपने साथी के साथ मोबाइल व्यवसायी विक्की को गोली मार कर हत्या कर दी. इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिर दर्द बन गयी थी. पुलिस ने बहोरनपुर ओपी के जमैनिया गांव से गिरफ्तार […]

व्यवसायी हत्याकांड का पुलिस ने किया परदाफाश
गाना गाने से मना करना मिठाई लाल उर्फ जितेंद्र कुमार को इतना नागवार गुजरा की अपने साथी के साथ मोबाइल व्यवसायी विक्की को गोली मार कर हत्या कर दी. इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिर दर्द बन गयी थी. पुलिस ने बहोरनपुर ओपी के जमैनिया गांव से गिरफ्तार किया. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साही के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. इसे लेकर रविवार को एसपी ने प्रेस वार्ता की.
आरा : मोबाइल व्यवसायी विक्की यादव के हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया. हत्याकांड का मुख्य आरोपित को पुलिस ने बहोरनपुर ओपी के जमैनिया गांव से गिरफ्तार किया गया.
एसपी ने बताया कि सुबह में मिठाई लाल के साथी एक सैलून दुकान में बाल कटा रहे थे, जहां उन लोगों द्वारा ईल गीत गाया जा रहा था, जिस पर पहले सैलून के दुकानदार ने इस तरह का गाना न गाने की बात कही, जिसके बाद वहां खड़े विक्की यादव ने भी दुकानदार की बातों का समर्थन करते हुए गाना न गाने की बात कही, जिसके बाद मिठाई लाल अपने साथियों के साथ पहुंचा, जहां सैलून में तोड़-फोड़ की.
विक्की यादव द्वारा तोड़-फोड़ का विरोध करने के बाद मिठाई लाल ने अपने एक साथी के साथ गोली मार कर विक्की की हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद मिठाई लाल दिल्ली भाग गया.
इसकी गिरफ्तारी को लेकर नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साही के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था, जिसमें सहार थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश, बहोरनपुर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार, तियर के केके सिंह को रखा गया था. सूचना मिलने के साथ ही बहोरनपुर के जमैनिया में छापेमारी कर मुख्य आरोपित जितेंद्र कुमार उर्फ मिठाई को गिरफ्तार किया गया.
मिठाई लाल पर दर्ज है कई आपराधिक मामले : मिठाई लाल पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है तथा जेल भी जा चुका है. नगर थाने में कांड संख्या 258/11 धारा 302/34 व 27 आर्म्स है. 267/11 -25 (1-बी) ए /26/35 आर्म्स एक्ट 76/13 धारा 25(1-बी) ए /26/35 आर्म्स एक्ट मामले दर्ज है. पुलिस पूछताछ के लिए जल्द ही रिमांड पर ले सकती है.
दो नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी : इस घटना के बाद मृतक के परिजन के बयान पर जितेंद्र कुमार उर्फ मिठाई लाल, मुन्ना सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस मुन्ना की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
तकनीकी अनुसंधान से हुई गिरफ्तारी : घटना के बाद मिठाई लाल अपने साथी के साथ दिल्ली भाग गया था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा लिया, जिसके बदौलत उसकी गिरफ्तारी हो सकी.
पांच जून को हुई थी विक्की की हत्या
पांच जून की शाम के वक्त जब बाजारों में काफी चहल-पहल थी उसी वक्त छोटी सी बात को लेकर ऐसी घटना घटी, जिसके बारे में किसी को अंदाजा भी न था. हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने दो दिनों तक जम कर उत्पात मचाया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को नामजद करते हुए 60-70 अज्ञात के लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >