कोईलवऱ : दानापुर रेल मंडल के कोईलवर स्टेशन पर न्यू फरक्का ट्रेन से उतरने के क्रम में एक यात्री ने हाथ गंवा दिया़ प्राप्त सूचना के अनुसार कोईलवर स्टेशन पर अप रेल लाइन बिना स्टॉपेजवाली न्यू फरक्का ट्रेन से उतरने के क्रम में नालंदा के गोमहर निवासी रामभजन विश्वकर्मा के 45 वर्षीय आमोद विश्वकर्मा का दायां हाथ कट अलग हो गया़,
जिसे कोईलवर स्टेशन के वरीय बुकिंग क्लर्क विनोद कुमार इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर लाये, लेकिन चिकित्सक के अस्पताल में नहीं रहने के कारण दूसरे कर्मी ने गंभीर रूप से जख्मी का हाथ का प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया़ बताते चले कि गंभीर रूप से जख्मी अभी हाल के दिनों में पटना के बैरिया में रहता था, जो अपनी बहन के घर कोईलवर थाना क्षेत्र के मटियारा जा रहा था़
इसी क्रम में न्यू फरक्का एक्सप्रेस पर सवार कोईलवर में ट्रेन की गति धीमी होते ही विपरीत ओर उतरने के क्रम में असंतुलित हो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका दायां हाथ कट अलग हो गया़ रेलवे कर्मियों की नजर पड़ते ही उसे अस्पताल पहुंचा़ मालूम हो कि इन दिनों कोईलवर रेलवे पुल पर मेंटेनेंस कार्य को लेकर अप में 30 व डाउन में ट्रेनों का स्पीड 20 हो जाता है़
ट्रेनों का स्पीड धीमी होते ही यात्री स्टेशन पर उतरने की कोशिश करते हैं और वो असंतुलित हो अपना हाथ, पैर व जान गंवा बैठते हैं. बीती शाम बिक्रमशीला के चपेट में आने बिहटा के जलपुरा निवासी मोनू ने अपना दोनों पैर गंवाया था़
परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा : दोपहर लगभग 1:30 बजे कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर अवस्था में दो-दो मरीज पहुंचे, लेकिन चिकित्सक के अभाव में इलाज संभव नहीं हो सका, जिससे मरीजों के परिजनों ने हो हंगामा मचाया़ बाद में चिकित्सक के अभाव में अन्य अस्पताल कर्मी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया़ परिजनों का कहना था कि जब से मरीज को ले प्राथमिक अस्पताल पहुंचे चिकित्सक नहीं थ़े
वहीं ट्रेन के चपेट में आने से खून से लथपथ मरीज अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सक के अभाव में वो बेड पर पड़ा रहा़ परिजनों ने बताया कि लगभग 2:20 बजे चिकित्सक साहब अस्पताल पहुंचें व खून से लथपथ मरीज को देख चैंबर में पड़े कुरसी पर बैठने के बजाये अपने लग्जरी वाहन में आराम फरमाते नजर आये, जिससे मरीजों के परिजनों आग बबूला हो प्रबंधन के खिलाफ हो हल्ला मचाने लगें
