आरा : मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को जापानी पावर सब स्टेशन से 11 बजे से लेकर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके कारण फीडर नंबर तीन, चार, पांच तथा सुधा डेयरी के फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ मो सज्जाद ने कहा कि ए टू जेड कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा.
इसके कारण 11 बजे से लेकर एक बजे तक इन फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित ढंग से संचालित करने को लेकर कटिबद्ध है. इसी कड़ी में लगातार बरसात के पहले मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति मिलती रहे. वहीं दूसरी तरफ जिरो माइल स्थित पावर सब स्टेशन में भी मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
जीरो माइल पावर सब स्टेशन में भी मेंटनेंस का होगा कार्य : जिरो माइल
स्थित पावर सब स्टेशन में जहां शुक्रवार को भी मेंटनेंस का कार्य किया गया. वहीं शनिवार को भी मेंटनेंस का कार्य किया जायेगा.
इसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेंटनेंस कार्य को लेकर उदवंतनगर, असनी, कारीसाथ, अनाइठ फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसे देखते हुए पेय जल पहले ही व्यवस्था करले तथा जरूरी कार्यो को पुरा कर ले.
