चूहा मारने के दौरान कोईलवर स्टेशन के पास झाड़ी में लगी आग
अप प्लेटफॉर्म तक पहुंचीं आग की लपटें
अगलगी के समय गुजरी सिक्कम महानंदा व इमयू
कोईलवर : दानापुर रेल मंडल के कोईलवर स्टेशन के समीप झाड़ी में अचानक आग लग गयी और देखते-ही-देखते आग की लपटें अप प्लेटफॉर्म तक पहुंच गयी़ आग की लपटें उठता देख प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी़ मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे अप प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर नीचे झाड़ी में कुछ लोग आग लगा कर मूस पकड़ रहे थ़े इस बीच तेज पछुआ हवा के झोंके से आग की लपटें तेज हो गयीं और देखते-ही-देखते आग अप प्लेटफॉर्म तक पहुंच गयी़
आग की लपटे व धुआं देख अप प्लेटफॉर्म के प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी और वो स्टेशन सेभागने लग़े यहां तक की स्टेशन पर रह रहे सैकड़ों बंदर भी अगलगी के बाद अपने दूसरे आशियाने के तलाश में भाग खड़े हुए.
दानापुर कंट्रोल ने सूचना को किया नजरअंदाज
अगलगी की सूचना मिलते ही कोईलवर जीए इंचार्ज ने दानापुर कं ट्रोल, आरा के साथ-साथ कोईलवर थाने को इसकी सूचना दी़ इसके बाद भी दानापुर कंट्रोल ने अगलगी के समय ही डाउन से 15484 सिक्कम महानंदा नयी दिल्ली व अप प्लेटफॉर्म से 63225 इमयू ट्रेन को कोईलवर स्टेशन से आगे भेज दिया़
हालांकि महानंदा के चालक ने स्टेशन पर धुआं उठता देख डाउन प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर कुछ देर के लिए ट्रेन को रोक रखा था़ रेलवे ने खुद अपनी सावधानी हटी दुर्घटना घटी झूठलाते हुए सैकड़ों यात्रियों का जान जोखिम में डाल दिया़
इसे कंट्रोल की लापरवाही कहें या नजरअंदाजी. कोईलवर थानाध्यक्ष दल बल के साथ स्टेशन पहुंच चापाकल के सहारे बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया़ इधर फायर बिग्रेड की दो-दो वाहन आग पर काबू पाने के लिए स्टेशन पहुंचा़ हालांकि अगलगी में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है़
