छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट

आरा : ष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें आठ लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार, संटू कुमार की पत्नी घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव के ही सरोज यादव, […]

आरा : ष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें आठ लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
जानकारी के अनुसार, संटू कुमार की पत्नी घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव के ही सरोज यादव, ललन यादव और राधेश्याम यादव घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी की.
विरोध करने पर परिवार के लोग पहुंचे गये और मारपीट की गयी. दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं, थाना क्षेत्र के सिंडिकेट निवासी अजय कुमार तथा गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा निवासी राधा मोहन जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >