आरा : जिले में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित सड़क दुर्घटना व मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार आरा सिन्हा पथ पर डुमरा छलका के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गयी, जिसमें सत्येंद्र कुमार सिंह, राम कुमार सिंह सहित तीन लोग जख्मी हो गये.
वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजाैली गांव में राम ईश्वर राम को कार्य करने के दौरान सांप ने काट लिया, जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं मारपीट की घटना में कृष्णा राम जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
