आरा : बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, समान्य प्रशासन विभाग द्वारा सेवा स्थायी न कर केवल मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) जिला इकाई द्वारा विरोध जताते हुए कार्य का बहिष्कार किया गया.
कार्यपालक सहायकों ने इसके विरोध में समाहरणालय के समक्ष पत्र की प्रतिलिपि जला कर अपना विरोध जताया. कार्यपालक सहायकों ने कहा कि जब तक हमारी सेवा स्थायी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रधान सचिव समान्य प्रशासन विभाग पटना एवं संघ के प्रदेश इकाई द्वारा पांच जून को वार्ता की तिथि आयोजित है.
अगर वार्ता विफल होती है, तो कार्यपालक सहायक पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आठ जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जायेगे. इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, सचिव अनामिका, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मुकेश दुबे, संदीप, पवन, यशवंत कुमार सहित काफी संख्या में कार्यपालक सहायक उपस्थित थे.
