लू लगने से दो दिनों में चार लोगों की मौत

आरा : आरा में भी दो दिनों में भीषण गरमी व लू के कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है. लू के चपेट में आने से जहां कई लोग बीमार हो गये हैं. वहीं अलग-अलग जगहों पर सोमवार को भी लू लगने से कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के […]

आरा : आरा में भी दो दिनों में भीषण गरमी व लू के कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है. लू के चपेट में आने से जहां कई लोग बीमार हो गये हैं. वहीं अलग-अलग जगहों पर सोमवार को भी लू लगने से कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के पावर गंज मुहल्ले में लू लगने से 65 वर्षीय उमा प्रसाद की मौत हो गयी. वहीं नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक निवासी स्व फागु राम के पुत्र यमुना प्रसाद की मौत हो गयी. दो दिनों के अंदर जिले में अब तक लू लगने से चार लोगों की मौत हो चुकी है. गौरतलब है कि जिले में भीषण गरमी की वजह से लोगों का जीना मुहाल होगा गया है. गरमी की वजह से लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. सदर अस्पताल सहित अन्य प्राइवेट क्लिनिकों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >