दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

एनएच 30 के पोखर गांव के पास घटी घटना आरा/जगदीशपुर : एनएच 30 पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार का कहर सड़क पर जारी है. शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन की चपेट में आने से धनगाई थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ गांव निवासी स्व यमुना चौधरी […]

एनएच 30 के पोखर गांव के पास घटी घटना
आरा/जगदीशपुर : एनएच 30 पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार का कहर सड़क पर जारी है.
शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन की चपेट में आने से धनगाई थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ गांव निवासी स्व यमुना चौधरी के पुत्र अजय चौधरी की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार अजय चौधरी की शादी 29 मई को धनगाई थाना क्षेत्र के मदुरहीं गांव निवासी विजय चौधरी की पुत्री रिंकी कुमारी के साथ हुई थी. दुल्हन को घर पर लाने के बाद अजय बाइक से सोनवर्षा जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर हीमौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतक की ससुराल से लेकर गांवों तक पसरा मातमी सन्नाटा : इस घटना के बाद अजय के ससुराल से लेकर उसके गांव तक मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. शादी समारोह में भाग लेने आये अतिथि व रिश्तेदार भी इस घटना से पुरी तरह टूट चुके हैं, जहां आठ रोज से खुशी का माहौल था. वहां आज इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
चौठारी की रश्म भी नहीं हो सकी पूरी : शादी के बाद शनिवार को जहां दुल्हन घर में आयी हुई थी.वहीं सोमवार को चौठारी होनेवाली थी. चौठारी की रश्म भी पूरी नहीं हुई कि इसके पहले ही रिंकी का सुहाग उजड़ गया. अजय का बड़ा भाई अमर चौधरी और एक बहन है. पिता भी नहीं है. वहीं मां का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >