आरा : पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण मलेछु यादव के हत्या के मामले में फरार चल रहे विक्रमा सिंह और राजेश सिंह ने गुरुवार को सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव में 14 मई को कोर्ट से गवाही देकर लौटते वक्त मलेछु यादव की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के बाद से ही नामजद फरार चल रहे थे, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश बनाये हुए थी, जिस कारण दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इधर पुलिस ने बताया कि दबिश को ले कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जल्द ही पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है, ताकि मामले का खुलासा हो सके.
