गायब रहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी

बिहिया़ : प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को विशेष कैंप लगाया गया़ इस दौरान कई मतदाताओं ने अपनी-अपनी सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ने, सुधारने व दो जगहों पर नाम होने की स्थिति में नाम हटाने से संबंधित आवेदन बीएलओ के पास जमा कराया. कैंप […]

बिहिया़ : प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को विशेष कैंप लगाया गया़ इस दौरान कई मतदाताओं ने अपनी-अपनी सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ने, सुधारने व दो जगहों पर नाम होने की स्थिति में नाम हटाने से संबंधित आवेदन बीएलओ के पास जमा कराया.
कैंप के आयोजन को लेकर डीसीएलआर कुमार रवींद्र और बीडीओ कमलेश कुमार ने कई मतदान केद्रों का निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्त बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिय़े
निरीक्षण के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी शारदा कुमारी की गयी तो वे गायब पायी गयी तथा उनका मोबाइल भी बंद पाया गया़ डीसीएलआर ने बताया की निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य से गायब रहने और मोबाइल बंद रखने के मामले को लेकर पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी के पास रिपोर्ट भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >