घर में लगी आग लाखों की संपत्ति जल कर खाक

उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के महत्वनीया गांव में बीती रात दिनेश चंद्र यादव उर्फ स्वामी जी के घर में अचानक आग लगने से घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता […]

उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के महत्वनीया गांव में बीती रात दिनेश चंद्र यादव उर्फ स्वामी जी के घर में अचानक आग लगने से घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
मिली जानकारी के अनुसार महत्वनीया गांव में अचानक दिनेश चंद्र के घर में आग लग गयी. हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया. तब तक घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की समान व नकदी जल कर खाक हो गयी. सूचना पाकर असनी पंचायत के मुखिया पति तथा सामाजिक कार्यकर्ता सत्य नारायण यादव पीड़ित परिवार से मिल कर यथा संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >