आरा : पवना थना पुलिस ने गत वर्ष पशु व्यवसायी सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी अलाउ नट को गोली मार कर जख्मी करने और पैसा लुटने के मामले में फरार चल रहे पवार गांव निवासी साई नट को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद से साई नट फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी.
सूचना मिली कि आरोपित पवार गांव आया हुआ है. सूचना मिलने के साथ ही छापेमारी की गयी, जहां से उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया.
