समाहरणालय के समक्ष गृहरक्षकों ने दिया धरना
आरा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गृह रक्षक शामिल हुए.
धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने की. इसके पूर्व होम गार्ड लाइन से जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय पहुंच धरना में तब्दील हो गया. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जब तक सरकार पांच सूत्री मांगे पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा. 26 मई को जिलाधिकारी का घेराव किया जायेगा. धरना में डीजीपी के बयान की निंदा की गयी. इस मौके पर रामेश्वर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, राम गहन सिंह, राम दयाल सिंह, नंद किशोर सिंह, राम निवास सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे.
