व्यवसायी पुत्र की हत्या के आरोपित का कोर्ट में सरेंडर

आरा : व्यवसायी पुत्र विपिन कुमार उर्फ दीपक के हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त नारायण ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण शनिवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि नारायण के गिरफ्तारी को […]

आरा : व्यवसायी पुत्र विपिन कुमार उर्फ दीपक के हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त नारायण ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण शनिवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि नारायण के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश बनाये हुए थी. पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण नारायण ने कोर्ट में समर्पण कर दिया. विपिन के हत्या के मामले में पूछताछ के लिए नारायण को जल्द ही पुलिस रिमांड पर ले सकती है. ताकि विपिन के हत्या का खुलासा हो सके. पुलिस ने बताया कि जल्द ही नारायण को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >