शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

मॉडर्न टेक्नोलॉजी से किये जानेवाले नकल पर विवि लगाये रोक आरा : मोडर्न टेक्नोलॉजी जैसे मोबाइल, ब्लुटूथ, वाट्सअप आदि की मदद से किये जानेवाले नकल को रोकने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति को दिशा निर्देश जारी कि या गया है. राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव […]

मॉडर्न टेक्नोलॉजी से किये जानेवाले नकल पर विवि लगाये रोक
आरा : मोडर्न टेक्नोलॉजी जैसे मोबाइल, ब्लुटूथ, वाट्सअप आदि की मदद से किये जानेवाले नकल को रोकने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति को दिशा निर्देश जारी कि या गया है. राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को पत्र जारी किया है.
पत्र के माध्यम से कहा गया है कि मोडर्न टेक्नोलॉजी से होनेवाले नकल पर पूर्णत: रोक लगाया जाये. इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया गया है.
पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित होनेवाली सभी परीक्षाओं में मोडर्न टेक्नोलॉजी से हो रही नकल पर रोक लगाने को कहा गया है. साथ ही कहा गया है कि परीक्षा कक्ष के अंदर मोडर्न टेक्नोलॉजी के उपकरण ले जाने पर पूर्णत: रोक लगाया जाये. परीक्षा आरंभ होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के बाहर निषेधात्मक सूचना लगायी जाये कि कोई नकल करनेवाले उपकरणों के साथ भीतर प्रवेश नहीं करे.
प्रवेश द्वार पर पर्याप्त जांच, छानबीन कर ली जाये, ताकि इस प्रकार के उपकरण रखने वाले पकड़े जा सके. इसके अलावे अन्य सभी आवश्यक उपाय भी किये जाये, जिससे की इन उपकरणों के माध्यम से नकल करने की कोई गुंजाइस नहीं रहे. यदि किसी परीक्षार्थी के पास इस प्रकार के उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर पाये जाते हैं, तो उन्हें नियमानुसार दंडित किया जाये. इसकी सूचना सभी परीक्षार्थियों के बीच प्रसारित किया जाये. वीक्षकों को भी स्पष्ट निर्देश दिया जाये कि परीक्षार्थियों के उपर नजर रखे. संयुक्त सचिव ने सभी परीक्षाओं में इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन किये जाने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >