भूकंप के झटके से कई घरों में पड़ी दरार

आरा : मंगलवार को लगातार आये भूकंप के दो झटकों से जिले के कई मकानों में दरारें आ गयी है, जहां जमीरा में एक मकान धरासाई हो गया. वहीं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बड़का गांव (अख्तियारपुर) गांव स्थित हृदयानंद मिश्र के मकान में दरार पड़ गया है, जिस कारण घर के लोग डरे और सहमे […]

आरा : मंगलवार को लगातार आये भूकंप के दो झटकों से जिले के कई मकानों में दरारें आ गयी है, जहां जमीरा में एक मकान धरासाई हो गया. वहीं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बड़का गांव (अख्तियारपुर) गांव स्थित हृदयानंद मिश्र के मकान में दरार पड़ गया है, जिस कारण घर के लोग डरे और सहमे हुए है.

इधर पवना थाना क्षेत्र के धोबहां गांव में मंगलवार को आये भूकंप के झटकों से दो लोगों के मकानों में दरार पड़ गयी है, जबकि घरों का छज्जा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. आज भी लोगों के मन में भय का माहौल व्याप्त था हालांकि जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार के अफवाहों में न पड़ने की लोगों से बार-बार अपील की गयी.

बिहिया संवाददाता के अनुसार मंगलवार को आये भूकंप के कारण प्रखंड के कई सरकारी भवनों के दीवार में दरार आ गयी़

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी मो कलीमुद्दीन ने बताया कि भूकंप के कारण अस्पताल के ऑपरेशन रूम के दीवार में दरार आ गयी है़ कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने बताया कि विद्यालय के भवन के दीवार में दरार आ गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >