घर में घुस कर चोरी करते चोर गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में मनोज कुमार के घर में चोरी करते दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये चोरों में बक्सर जिले के डुमराव थाना क्षेत्र के नवा डेरा गांव निवासी जनार्दन यादव तथा उपेंद्र यादव शामिल है. पुलिस ने इनके पास से बाइक बरामद किया है. पुलिस […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में मनोज कुमार के घर में चोरी करते दो चोरों को पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये चोरों में बक्सर जिले के डुमराव थाना क्षेत्र के नवा डेरा गांव निवासी जनार्दन यादव तथा उपेंद्र यादव शामिल है. पुलिस ने इनके पास से बाइक बरामद किया है.
पुलिस ने बताया कि दोनों चोर चोरी करने की नियत से चंदवा हाउसिंग निवासी मनोज कुमार के घर घुसे हुए थे. इसी दौरान गृह स्वामी की नींद टूटने पर दोनों चोर पक ड़े गये. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दोनों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पास से चोरी के समान भी बरामद हुए. पुलिस गिरफ्तार चोरों से पूछताछ कर घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >