विश्वविद्यालय ने सही कदम नहीं उठाया, तो छात्र हित में आंदोलन तीव्र किया जायेगा

एसीपी मांग पर सोमवार को विश्वविद्यालय से अधिसूचना जारी कर दी जायेगी : प्रतिकुलपति आरा : छात्र समागम के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुमुद पटेल के नेतृत्व में तालाबंदी कार्यक्रम किया गया. विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर छात्र समागम के नेताओं एवं छात्रों ने घंटों ताला जड़ नारेबाजी की. इसके […]

एसीपी मांग पर सोमवार को विश्वविद्यालय से अधिसूचना जारी कर दी जायेगी : प्रतिकुलपति
आरा : छात्र समागम के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुमुद पटेल के नेतृत्व में तालाबंदी कार्यक्रम किया गया. विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर छात्र समागम के नेताओं एवं छात्रों ने घंटों ताला जड़ नारेबाजी की. इसके बाद परिसर में धरना दिया.
धरना को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. कहीं भी पार्ट वन का फॉर्म नहीं भरा जा रहा है. वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से पठन-पाठन से लेकर कार्यालय का कार्य ठप है, जिससे छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द-से-जल्द कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर पहल करे. वार्ता कर कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त की जाये. इससे कॉलेजों में पठन पाठन व कार्यालय का कार्य सुचारु रूप से चल सके. अगर समय पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सही कदम नहीं उठाया गया, तो छात्र हित में आंदोलन तीव्र किया जायेगा. धरनास्थल पर अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ सत्य नारायण सिंह ने छात्र नेताओं से वार्ता की.
इसके बाद तालाबंदी व प्रदर्शन समाप्त हुआ. अध्यक्ष छात्र कल्याण ने छात्र हित की मांगों को विश्वविद्यालय द्वारा अविलंब पूरा किये जाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर जिला संयोजक प्रिंस सिंह बजरंगी, एसबी कॉलेज अध्यक्ष रवि कांत तिवारी, चिंकु सिंह, अरविंद, पंकज पांडेय, शशि तिवारी, राहुल चौधरी, अमन सिंह, अजित कुमार राम, विनीत सिंह, शशिकांत तिवारी आदि थे. इधर छात्र नेताओं ने प्रतिकुलपति डॉ लीला चंद से भी मुलाकात की. इस दौरान छात्र नेताओं ने दो मांगें रखीं,
जिसमें पहला छात्र हित में कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल जल्द-से-जल्द समाप्त कराने तथा स्नातक पार्ट वन के रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाने की मांग शामिल है. इस पर प्रतिकुलपति ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों की मांगों में एसीपी मांग पर सोमवार को विश्वविद्यालय अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. जबकि रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाने के लिए कुलपति से वार्ता के बाद निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >