हथियार व कारतूस के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरा : गड़हनी थाना पुलिस ने अगिआंव बस स्टैंड के समीप से हथियार व कारतूस के साथ संदेश थाना क्षेत्र के बारा-बरतियर गांव निवासी केशव महतो के पुत्र संजय कुमार महतो को धर दबोचा. पकड़े गये युवक के पास से तीन कारतूस व एक देशी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने युवक से जब पूछताछ की […]

आरा : गड़हनी थाना पुलिस ने अगिआंव बस स्टैंड के समीप से हथियार व कारतूस के साथ संदेश थाना क्षेत्र के बारा-बरतियर गांव निवासी केशव महतो के पुत्र संजय कुमार महतो को धर दबोचा. पकड़े गये युवक के पास से तीन कारतूस व एक देशी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने युवक से जब पूछताछ की तो युवक ने बताया कि अगिआंव के शशि महतो नामक युवक से हथियार खरीदा था.
पुलिस शशि की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अगिआंव में कुछ असामाजिक तत्व बस स्टैंड के समीप किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं. सूचना मिलने के साथ ही बस स्टैंड के समीप छापेमारी की, गयी जहां से उक्त युवक को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास से हथियार खरीदा है उसका आपराधिक इतिहास रहा है तथा कई मामलों में जेल भी जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >