स्टेशन की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे

आरा : दानापुर रेल मंडल के राजस्व वसूली के मामले में तीसरे पायदान पर रहनेवाले आरा रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाओं के मामले में सिफर साबित हो रहा है. रेलवे स्टेशन की साफ -सफाई व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है. पिछले 19 अप्रैल से रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे चल […]

आरा : दानापुर रेल मंडल के राजस्व वसूली के मामले में तीसरे पायदान पर रहनेवाले आरा रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाओं के मामले में सिफर साबित हो रहा है. रेलवे स्टेशन की साफ -सफाई व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है. पिछले 19 अप्रैल से रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे चल रही है.

क्योंकि 18 अप्रैल तक ही साफ-सफाई व्यवस्था का टेंडर आउटसोर्सिग एजेंसी को मिला था. वहीं दूसरी ओर एक सप्ताह से एनटीइएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) के फेल हो जाने के कारण स्टेशन पर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान की यात्रियों के बीच ससमय सूचना का प्रसारण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण यात्रियों को यात्र के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ट्रेनों पर चढ़ने के दौरान यात्रियों को भाग दौड़ लगानी पड़ रही है. बावजूद इसके रेलवे विभाग के अधिकारी एनटीइएस सिस्टम को चालू कराने के प्रति उदासीन बने हुए है. इस सिस्टम के फेल रहने के कारण पूरब की ओर से आनेवाली गाड़ी को कुलहड़िया स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को इसकी सूचना प्रसारित की जा रही है, जबकि पश्चिम दिशा से आनेवाली गाड़ी की सूचना कारीसाथ स्टेशन पहुंचने पर दी जा रही है.

राजस्व प्रत्येक माह चार करोड़ रुपये, लेकिन सुविधा सिफर : दानापुर रेल मंडल अंतर्गत पटना, रघुनाथपुर के बाद आरा स्टेशन राजस्व के मामले में तीसरे स्थान पर है. रेलवे द्वारा आरा स्टेशन को ग्रेड ए की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन बावजूद इसके यात्री सुविधा के मामले में सिफर साबित हो रहा है. स्थानीय स्टेशन पर राजस्व के रूप में प्रति माह चार करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं.

यात्रियों को बोगी खोजने के लिए लगानी पड़ती है भाग दौड़ : रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सुविधा देने के उद्देश्य से डिस्पले बोर्ड लगाया गया है, लेकिन डिस्पले बोर्ड खराब होने के कारण लोगों को संबंधित आरक्षित श्रेणी के कोच खोजने के लिए भाग दौड़ लगानी पड़ती है. डिस्पले बोर्ड केवल शोभा का वस्तु बन कर रह गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >