प्रेमिका के घर में दफन हुए प्रेमी की मौत के कई राज

प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद ही हो पायेगा खुलासा प्रेम प्रसंग में झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिक गांव निवासी भगलु साह के पुत्र छोटे लाल कुमार की अजिमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव में धारदार हथियार व रड से मार कर हत्या कर दी गयी. घटनास्थल से पुलिस ने घटना […]

प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद ही हो पायेगा खुलासा
प्रेम प्रसंग में झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिक गांव निवासी भगलु साह के पुत्र छोटे लाल कुमार की अजिमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव में धारदार हथियार व रड से मार कर हत्या कर दी गयी. घटनास्थल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी, रड सहित कई समानों को बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने किरकिरी गांव निवासी संजय यादव तथा अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
संदेश : प्रेमिका के घर में प्रेमी छोटे लाल की हत्या के कई राज दफन हो गये. घटना के बाद से ही प्रेमिका फरार है, जबकि पुलिस इस मामले में प्रेमिका के पिता और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. पुलिस प्रेमिका की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. मृतक के भाई पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को दो बजे दिन में छोटे लाल ने उसके मोबाइल पर फोन कर बात की थी, लेकिन सोमवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिली, जिससे घर के लोग सन्न है.
30 अप्रैल को घर से पटना के लिए निकाला था छोटे लाल : छोटे लाल पटना में रह कर रेलवे की तैयारी कर रहा था. पिता ठेला पर सब्जी बेचने का कार्य करते हैं. मृतक के पिता ने बताया कि 30 अप्रैल को गांव से पटना के लिए निकला था. एक अप्रैल को किसी लड़की का फोन आया, जो छोटे लाल के बारे में पूछ रही थी.
भाई के मोबाइल पर फोन कर पूछा था छोटे लाल ने हालचाल : छोटे लाल अपने भाई पंकज को फोन कर रविवार को हालचाल पूछा था, जिसके बाद से घर के किसी परिवार से उसकी बातचीत नहीं हुई. पंकज पटना से कब किरकिरी गांव पहुंचा. इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है. वहीं मृतक की एक बहन तथा उससे बड़ा भाई कपिल देव है.
कैसे पहुंचा किरकिरी गांव छोटे लाल
अजिमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव आखिर छोटे लाल कैसे पहुंचा. यह पुलिस के अनुसंधान का विषय है. पुलिस इस मामले पर भी अनुसंधान कर रही है. वहीं मृतक के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकालने में जुटी हुई है, ताकि यह पता चल सके कि लड़की के साथ कितने दिनों से संपर्क में था.
घटना के बाद से ही छोटे लाल की प्रेमिका फरार है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. वहीं देर शाम मृतक के परिजन अजिमाबाद थाना पहुंचे, जहां उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.
चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी हुई दर्ज
इस घटना के बाद चौकीदार बृज मोहन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव को सुपुर्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >