वाहनों से वसूली करते मौके पर जवान पकड़ाया
* प्राथमिकी दर्ज कर जवान को भेजा गया जेल* तत्काल प्रभाव से होमगार्ड के सभी जवान हटाये गयेआरा : कोइलवर पुल पर वाहनों से अवैध वसूली करते गृह रक्षा वाहिनी के एक जवान को पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मौके पर पकड़ा.... इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गृह रक्षा वाहिनी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 16, 2013 1:31 PM
* प्राथमिकी दर्ज कर जवान को भेजा गया जेल
* तत्काल प्रभाव से होमगार्ड के सभी जवान हटाये गये
आरा : कोइलवर पुल पर वाहनों से अवैध वसूली करते गृह रक्षा वाहिनी के एक जवान को पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मौके पर पकड़ा.
...
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गृह रक्षा वाहिनी के जवान सियाराम शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा कर जेल भेजवा दिया. एसपी ने कहा कि कोइलवर थाने के सभी गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.
फिलहाल थाने में नये होम गार्ड के जवान को भेजने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले पुलिस अधीक्षक की नजर उस जवान पर पड़ी जो कोइलवर पुल पर आते-जाते वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था.
ये भी पढ़ें...
October 22, 2025 12:33 PM
October 7, 2025 10:30 AM
October 4, 2025 1:09 PM
September 22, 2025 6:56 PM
September 22, 2025 4:01 PM
September 12, 2025 7:03 PM
September 6, 2025 8:57 AM
August 30, 2025 3:48 PM
August 30, 2025 2:57 PM
August 27, 2025 9:15 PM
