आरा : जिलाधिकारी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अब तक जिले के 22261 संदिग्ध चरित्रवाले व्यक्तियों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के 59 लोगों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई चल रही है. जबकि 34 अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया जा चुका है.
22 हजार 261 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई
आरा : जिलाधिकारी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अब तक जिले के 22261 संदिग्ध चरित्रवाले व्यक्तियों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. वहीं आपराधिक प्रवृत्ति के 59 लोगों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई चल […]

उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 5493 शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन विभिन्न थाना स्तरों पर किया गया है. जबकि 1735 लाइसेंसी आर्म्स को विभिन्न थानों में जमा कराया जा चुका है. वहीं 48 आर्म्स को जब्त भी किया गया है. उन्होंने कहा कि अब तक विभिन्न कारणों से जिले में 1153 आर्म्स लाइसेंस को रद्द किया जा चुका है.
तरारी में 6793 लोगों के खिलाफ 107 के तहत हुई निरोधात्मक कार्रवाई : जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे अधिक 196 तरारी विस क्षेत्र में 6793 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की जायेगी. वहीं 192 संदेश विस क्षेत्र में 2697, 193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में 3166, 194 आरा विधानसभा क्षेत्र में 761, 195 अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में 2255 लोगों के खिलाफ 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. 197 जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 3465 तथा 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 3124 संदिग्ध आचरण के लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.